उदयपुर। सिप अबेकस की ओर से इंटरनेशनल लेवल अबेकस प्रतियोगिता कोलकत्ता के बिस्वा बांग्ला प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें दुनिया के 11 देशों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भारत समेत अमेरिका, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, फ़िलीपींस, तंज़ानिया, न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं नेपाल के 6000 बच्चों ने भाग लिया।
सिप एकेडमी उदयपुर की डायरेक्टर डॉ राधिका सेठिया ने बताया कि 11 मिनट में 300 सवालों को हल करके बच्चों ने अपनी हाई स्पीड अर्थमेटिक स्किल्स व एकाग्रता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में उदयपुर के कुल 3 बच्चों ने अलग अलग लेवल पर अवार्ड जीते।
गर्वित कंठालिया को ग्रैंडमास्टर लेवल ए एवं कृषा कुमावत को लेवल चार पर फर्स्ट रनर अप का अवार्ड मिला। पवित्र जैन को ग्रैंडमास्टर लेवल बी पर सेकंड रनरअप का अवार्ड मिला।
उदयपुर की हेड राधिका सेठिया ने बताया कि छोटे बच्चों में नंबर्स का डर ख़त्म करना व अर्थमेटिक के प्रति उनका रुझान बढ़ाना ही सिप अबेकस का मुख्य उद्देश्य है। बच्चों की सुनने एवं समझने की क्षमता को प्रखर करना तथा बच्चों की एकाग्र शक्ति बढ़ाने के साथ ही उन्हें कैलकुलेशन और मैथमेटिक्स में होशियार किया जाता है।
कोलकाता में हुई इंटरनेशनल लेवल अबेकस प्रतियोगिता में उदयपुर के तीन बच्चे विजेता
