महिला की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

बोरे में मिला था महिला का शव, तीनों आरोपी एमपी के
उदयपुर, 14 दिसंबर(ब्यूरो): शहर के सवीना क्षेत्र में दो दिन पहले बोरे में मिले सुमन परमार के शव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात से पहले दो आरोपियों ने महिला के साथ शराब पी और उसी दौरान किसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया। जिस पर आरोपियों ने उससे मारपीट की थी। घबराए आरोपियों ने महिला का शव दो दिन तक घर में रखा लेकिन हत्या के मामले के खुलासे की बात पर आरोपियों में से एक के बड़े भाई की मदद से उन्होंने महिला का शव बोरे में बंद किया और सुनसान इलाके में फैंक दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी मध्यप्रदेश मूल के रहने वाले हैं। उनकी पहचान देहगांव भिण्ड निवासी सुनील जाटव(40) पुत्र महेन्द्र सिंह जाटव, उसके बड़े भाई नाहर सिंह (50) एवं योगेन्द्र सिंह(26)पुत्र बाबूलाल जाटव को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से सुनील तथा योगेन्द्र मनवाखेड़ा में जबकि महेंद्र सिंह जाटव प्रतापनगर क्षेत्र के बेड़वास में किराए के कमरे में रहता है।  शराब पीने के चलते पति ने छोड़ रखा था
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुमन परमार अपने परिवार से 3-4 साल से अलग रहकर सूरजपोल बस स्टैण्ड तथा उदयपोल के आसपास ही रहती थी तथा यहीं मजदूरी कर उसकी रोजी—रोटी चल रही थी। बताया गया कि वह शराब की आदी थी जिसके चलते पति रामसेवक ने उसे छोड़ रखा था। उसकी पहचान आरोपियों से थी और अकसर वह साथ मिलकर शराब पीते थे।
मारपीट से महिला की चली गई जान  
आरोपी सुनील जाटव ने बताया कि वह 6 दिसंबर सुमन को सूरजपोल से अपनी मोटरसाईकिल से अपने किराए के कमरे पर लेकर गया था। जहां योगेन्द्र सिंह के जरिए उसने शराब मंगवाई और तीनों ने मिलकर शराब पी थी। इसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया कि किस बात पर उनके बीच कहासुनी हुई। दोनों आरोपियों के मारपीट करने से महिला से मौत हो गई थी। महिला के दम तोड़ने का पता चलते ही वह घबरा गए थे। घटना के बाद मृतका के शव दो दिन तक कमरे में रखा। उसके सड़ने की शंका और हत्याकांड का खुलासा होने के डर से सुनील ने यह बात अपने बड़े भाई नाहर सिंह को बताई थी। जिसने 8 दिसंबर की रात महिला का शव पहले बोरे में बांधा तथा उसके बाद बाइक पर लादकर उसे आरएसजी कॉम्पलेक्स के पास सुनसान में डालकर चले गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!