इस बार वल्लभनगर विधानसभा परिवार 3 को एक बार फिर मनाएगा दीपावली – शक्तावत

उदयपुर। वल्लभनगर विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया । इस दौरान शक्तावत का जगह -जगह ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तो कई स्थानों पर गुड़ , केलो से तोला गया। शक्तावत ने कहा कि इस बार वल्लभनगर विधानसभा परिवार एक नहीं दो दीपावली मनाएगा 3 तारीख को एक बार फिर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है एवं वल्लभनगर से भी कांग्रेस जीत कर जा रही है 3 तारीख को फिर अपन सभी लोग पूरा परिवार एक साथ मिलकर दीपावली मनाएंगे। शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है इसी को लेकर राजस्थान सरकार ने शिक्षा को मुफ्त कर दिया है जिससे हर गरीब का बच्चा भी शिक्षा प्राप्त कर सकेगा अगर आपका टाबर पढ़ा लिखा होगा तो आपका परिवार शिक्षित होगा ,परिवार शिक्षित होगा तो समाज शिक्षित होगा और समाज शिक्षित होगा तो पूरा राजस्थान शिक्षित राज्य बनेगा। ऐसी कई योजनाएं राजस्थान की कांग्रेस सरकार चला रही है जिससे हर परिवार तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सात गारंटी दी है जिसके लिए आपको मोबाइल से 8587070707 पर मिस कॉल करना है सारी योजनाओं में आपका पंजीकरण होगा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने पर आपको उन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जेतपुरा , धारता रोड़ भीण्डर पर कांग्रेस कार्यालय का शक्तावत ने उद्घाटन किया । मोड़ी, आमलिया , किकावास , नेतावल सहित कई गावो में जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं की भीड़ व उत्साह दिखा। धारता रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह के लिए कार्यकर्ता हॉस्पिटल रोड पर भव्य आतिशबाजी कर दो जेसीबी से पुष्प वर्षा करते हुए बैंड बाजो की धुन पर नाचते हुए कार्यकर्ता विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत को पैदल उद्घाटन स्थल तक लेकर आये।  प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है आप सभी का एक एक वोट आपके क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएगा। आप सभी का यह जोश 25 दिसंबर तक बरकरार रहना चाहिए। हम 3 दिसंबर को मिलकर दिवाली मनाएंगे। इन दो वर्षो में जो विकास हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है। यह युवा जोश ही मेरी मजबूत कड़ी है। 2 वर्ष पूर्व मे मात्र एक गृहिणी थे जो घर के कामो में लगी रहती थी। आप सभी ने घर के उस कोने से निकाल कर मुझे राजनीति में लायें और जो विश्वास आशीर्वाद, प्यार , स्नेह मुझे दिया है उसी की देन है कि मैं आज यहां खड़ी हूं । विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत सभी कार्यकर्ताओ के साथ भीण्डर नगर के नृसिह मंदिर, मुरलीधर मंदिर, श्रीधर मंदिर, भेरूजी मन्दिर के दर्शन किये। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने जोश खरोश के साथ नारेबाजी करते हुए कहा कि  हवा नहीं यह आंधी है मेवाड़ की इंदिरा गांधी है।, विकास की चाबी, प्रीति भाभी जैसे नारे लगाए। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पाटीदार समाज के कई युवा बुजुर्ग महिलाएं शक्तावत निवास पर पहुंचकर भाभीसा को भरोसा दिलाया कि पाटीदार समाज आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। विपक्षी द्वारा भ्रामकता फैलाई जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!