दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मतदान दल कार्मिकों के लिए रात्रि विश्राम की रहेगी व्यवस्था

विधानसभा आम चुनाव- 2023
प्रभारी नियुक्त, आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश
उदयपुर, 22 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के तहत मतदान केंद्रों पर ड्यूटी के लिए नियुक्त दूरस्थ क्षेत्रों के कार्मिकों के लिए जिला मुख्यायल पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने पोलिंग पर्सनल वेलफेयर प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को प्रस्तावित है। इससे पूर्व सुबह 7 बजे से मतदान दलों का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों के कार्मिकों को 23 नवम्बर की रात्रि में ही जिला मुख्यालय पर आना होगा। इन कार्मिकों के लिए 23 नवम्बर की रात्रि तथा 25 नवम्बर को मतदान समाप्ति के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए जिला मुख्यालय पर आवश्यक व्यवस्थाएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि झाडोल खेत्र से आने वाले कार्मिकों के लिए रेती स्टेण्ड पर आवरी माता मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में व्यवस्था रहेगी। यहां प्रभारी वरिष्ठ सहायक विनोद अग्रवाल (मो-8619929528) रहेंगे। खेरवाड़ा क्षेत्र से आने वाले कार्मिकों के लिए पारस चैराहे के पास गुजराती समाज धर्मशाला में रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। यहां की व्यवस्थाएं मदन वैष्णव (9587488651) के जिम्मे रहेंगी। सलूम्बर क्षेत्र के कार्मिकों के लिए फतह मेमोरियल सूरजपोल में बंदोबस्त किए जा रहे हैं। यहां प्रभारी निकिता जैन (मो-8209782486) रहेंगी। इसी प्रकार मावली, गोगुन्दा व वल्लभनगर क्षेत्र के कार्मिकों के लिए सामुदायिक भवन आशिर्वाद नगर 100 फीट शोभागपुरा रोड़ तथा सामुदायिक भवन सेक्टर-12 में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहां क्रमशः सहायक अभियंता खुशबू चावला (मो-8619341507) व कनिष्ठ अभियंता चिराग चैबीसा (मो-9460872962) प्रभारी रहेंगे।
श्री पोसवाल ने बताया कि रात्रि विश्राम के लिए चिन्हित स्थलों पर सर्दी के मौसम के अनुसार बिस्तर, रजाई, तकिया, पीने का पानी तथा नहाने के लिए गर्म पानी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन प्रकोष्ठ प्रभारी को चिन्हित स्थलों से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण स्थल एमएलएसयू मेन गेट तक आवागमन के लिए छोटे वाहनों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।
आने और वापसी के लिए पर्याप्त वाहन व्यवस्था के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल कार्मिकों के प्रशिक्षण एवं रवानगी स्थल एमएलएसयू तक पहुंचने के लिए तथा मतदान समाप्ति के बाद गंतव्य की ओर प्रस्थान के लिए पर्याप्त वाहन व्यवस्था के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रभारी को जिले के बस स्टाॅप उदियापोल, पहाड़ी बस स्टैण्ड, माझी की सराय ठोकर चैराहा बस स्टाॅप से 24 नवम्बर को सुबह जल्दी मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को एमएलएसयू गेट तक लाने के लिए सिटी बस, छोटे वाहनों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही 25 नवम्बर को रात्रि 10 बजे से एमएलएसयू गेट से जिला मुख्यालय पर चिन्हित रात्रि विश्राम स्थलों तक जाने के लिए भी वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य प्रबंधक राजस्थान परिवहन निगम को मतदान कार्मिकों के समय पर जिला मुख्यालय पहुंचने क ेलिए 24 नवम्बर को शाम 4 बजे से आधे-आधे घंटे के अंतराल में प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर निगम के वाहन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है। इसी प्रकार 25 नवम्बर को मतदान दलों के आर्टस् काॅलेज में मतदान सामग्री जमा कराने के पश्चात कार्मिकों के अपने-अपने मुख्यालय लौटने के लिए आर्टस् काॅलेज पर प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय पर जाने के लिए दो-दो निगम की बसें तथा झाडोल, कोटडा जैसे दुर्गम स्थलों के लिए पांच-पांच बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी पाबंद किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!