बीसीआई की 14वीं ऑफिशियल मीटिंग होगी आज
उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में जल्द ही बिज़नेस और प्रोफेशनल नेटवर्किंग का एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बिज़नेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) अपनी 14वीं ऑफिशियल मीटिंग के लिए तैयार है। यह खास आयोजन शनिवार, 13 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से 6 बजे तक हावर्ड जॉनसन 100 फीट रोड, डीपीएस स्कूल के पास आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से कई उद्यमी, प्रोफेशनल्स और कारोबारी हिस्सा लेंगे।
इस मीटिंग का नेतृत्व बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी और चार्टर प्रेसिडेंट विप्लव कुमार जैन करेंगे। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए ज्ञान और अनुभव साझा करने का एक शानदार अवसर होगा। प्रेजेंटेशन स्लॉट में शिवोहम सोल की डायरेक्टर जेशमीत कौर अपनी व्यावसायिक यात्रा और सफल अनुभवों पर एक प्रेरणादायक प्रेजेंटेशन देंगी। एजुकेशन स्लॉट में ज्ञान मंच से जुड़े और हिंदुस्तान जिंक के पूर्व क्वालिटी एश्योरेंस हेड आलोक भटनागर, उद्यमिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रणाली के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना मार्गदर्शन देंगे।
बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने इस आयोजन के बारे में बताया, “बीसीआई का उद्देश्य उद्यमियों और पेशेवरों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे मिलकर अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकें। हमारा मानना है कि ऐसे आयोजन नेटवर्किंग और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। चार्टर प्रेसिडेंट विप्लव कुमार जैन ने कहा, “हर मीटिंग में हमारा प्रयास होता है कि हम सदस्यों को कुछ नया सीखने और अनुभवी विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर दें। इस बार भी हम शिक्षा और प्रेजेंटेशन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों के लिए एक मूल्यवान अनुभव सुनिश्चित करेंगे।”
