अलंकार ज्वैलर्स पर धनतेरस पर लगी भीड़,ग्राहकों को अपनी बारी का करना पड़ा इंतजार

उदयपुर। अलंकार ज्वैलर्स पर आज धनतेरस पर कल लॉन्च किये गये नये कलेक्शन के साथ ही हर प्रकार की ज्वैलरी खरीदने के लिये सुबह से ही भीड़ लगने लगी। दोपहर तक तो यह स्थिति हो गयी कि गा्रहको को अपनी बारी का इंतजार करने के लिये टोकन ले कर बैठना पड़ा।
अलंकार ज्वैलर्स के निदेशक मोहन माखिजा ने बताया कि गुरूवार को अलंकार ज्वैलर्स  पर आगामी त्यौहार एवं शादियों के सीजन को देखते हुए डायमण्ड एवं स्वर्ण ज्वैलरी का नया कलेक्शन लॉन्च किया गया। जो हर ग्राहक के बजट के अनुसार था।
उन्होंने बताया कि घनतेरस पर नयें स्वर्णाभूषण खरीदने के प्रचलन को देखते हुए संस्थान के ग्राहकों की मनःस्थिति भंापते हुए सुबह से ही उनके लिये सारी व्यवस्थायें कर रखी थी। अलंकार ज्वैलर्स द्वारा ग्राहकों के लिये की गई व्यवस्थाओं से ग्राहक काफी ंसंतुष्ट दिखाई दिये जो इस संस्थान के लिये काफी लाभदायक रहा।
उन्होंने बताया कि नये कलेक्शन को देखने एवं उसकी एडवांस बुंिकग कराने ग्राहकों की भीड़ लग गयी। नयनाभिराम नये कलेक्शन को देखकर ग्राहकों के मुंह से वाह निकला। माखिजा ने बताया कि अलंकार ज्वैलर्स के प्रति ग्राहकों के विश्वास ने आज साबित कर दिया कि यहंा के वाजिब मेकिंग चार्ज,कलेक्शन का कोई सानी नहीं है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!