उदयपुरा। सुखेर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि जिस पर हमला किया गया, वह हमला करने वाले मुख्य आरोपी का साला था।
सुखेर थाना अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पानेरियों की मादड़ी निवासी रौनक पुत्र महेश राजपाल, नीमच माता निवासी ऋषभ पुत्र रामचंद्र गुर्जर, गजसिंह की बाड़ी निवासी काव्य उर्फ शानू पुत्र पन्नालाल, ब्रह्मपोल निवासी विजय उर्फ भीमा पुत्र कैलाश चंद तेली और नीमच माता निवासी शिवम पुत्र नानालाल नायक शामिल हैं। इन सभी आरोपियों ने महाशिवरात्रि की रात साढ़े ग्यारह बजे उमेश गिरी गोस्वामी पर उस समय चाकू से हमला कर दिया था, जब वह एकलिंग जी के दर्शन करने अपने मित्र विशाल भारती के साथ जा रहा था।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों में शामिल रौनक राजपाल उमेश गिरी गोस्वामी का बहनोई है। रौनक ने एक महीने पहले उमेश की बहन से प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके चलते उमेश तथा उसके परिजन नाराज थे और उनके बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि उनकी मंशा उमेश को जान से मारने की थी।
महाशिवरात्रि पर साले की हत्या की साजिश थी, पांच गिरफ्तार
