उड़ान योजना की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक
उदयपुर, 11 जुलाई। उड़ान योजना की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में सर्किटहाउस में आयोजित हुई।
बैठक में महिला अधिकारिता अतिरिक्त निदेशक श्रीमती आभा जैन ने योजनान्तर्गत किशोरियों और महिलाओं को निर्धारित मात्रा में नेपकिन, आंगनवाड़ी केन्द्र और संबंधित विद्यालय से प्राप्त होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपनिदेशक महिला अधिकारिता उदयपुर ने संभाग के विभिन्न ज़िलों में उड़ान योजना के विभिन्न चरण में आपूर्तिकर्ता फर्म से प्राप्त सेनेटरी नैपकिन एवं लाभार्थियों को वितरण, अधिकारियों द्वारा योजना के प्रभावी संचालन हेतु किए गये निरीक्षण एवं ज़िला स्तर पर लाभार्थियों से दूरभाष पर किए गए सत्यापन की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान संभाग के ज़िला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सेनेटरी नैपकिन आपूर्तिकर्ता द्वारा दैनिक सप्लाई का रूट चार्ट उपलब्ध करवाने, तृतीय चरण की सेनेटरी नैपकिन आपूर्ति अतिशीघ्र शत प्रतिशत करने और ज़िला स्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वयन स्थापित करने के लिए सेनेटरी नैपकिन आपूर्तिकर्ता फर्म के प्रतिनिधि को निर्देश प्रदान किये। शासन सचिव श्री उपाध्याय ने संबंधित फर्म को पाबंद करते हुए निर्देश प्रदान किये कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सेनेटरी नेपकीन आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर फर्म के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
महिला अधिकारिता की विभिन्न योजनाओं यथा नवीन स्वीकृत महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेंटर के संचालन, सामूहिक विवाह अनुदान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, इन्दिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिये गये।
अंत में शासन सचिव सहित संभाग स्तरीय अधिकारियों ने सेनेटरी नैपकिन संबंधी हेल्पलाइन के पोस्टर एवं सूचनात्मक टेबल स्टेण्ड का विमोचन किया। बैठक में संभाग के सभी ज़िलों के समेकित बाल विकास सेवाऐं और महिला अधिकारिता के उप निदेशक, संरक्षण अधिकारी, उदयपुर ज़िले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
योजना का हो प्रभावी क्रियान्वयन, किशोरियों-महिलाओं को मिले पूरा लाभ-उपाध्याय
