उदयपुर। शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने मंगलवार को एक युवक से पिस्टल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नेला क्षेत्र में पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उससे एक देशी पिस्टल बरामद हुई। जिसे वह अपनी पेंट में ठूंसकर रखे हुए था। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान चित्तौड़गढ़ मूल के उदयपुर की धोलीमगरी में रहने वाले 21 वर्षीय संजय सुथार पुत्र कैलाश चंद्र के रूप में हुई। पुलिस उससे पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है। वह यह पिस्टल कहां से खरीदकर लाया और उसका उद्देश्य क्या था, पता लगाया जाना बाकी है।
पुलिस को देख भागा युवक, पकड़कर तलाशी ली तो मिली पिस्टल
