महिला के शव की हुई शिनाख्त, एमपी की थी रहने वाली

उदयपुर। शहर के सवीना थाना क्षेत्र के सूर्या नगर में शनिवार को रस्सियों से बंधे महिला के शव की शिनाख्त सोमवार को हो गई। महिला मध्यप्रदेश के भिंड जिले की रहने वाली थी और उसकी पहचान सुमन परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी मौत को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए वह पता लगा रही है कि उसकी हत्या के पीछे किसका हाथ है। उसके पति की भी पुलिस तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है करीब तीन साल पहले सुमन अपने पति पति राम सेवक के साथ काम के लिए उदयपुर आई थी। सुमन के शराब की आदि होने से पति—पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा और वह पति से अलग होकर रोडवेज बस स्टैण्ड के पास रहकर अपना गुजारा करने लगी थी। रोजी—रोटी के लिए वहीं कोई छोटा—मोटा काम कर लेती थी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!