सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के बाल लेखक रुद्रांश मोदी की कृति द विंटर ट्रिप राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सेलर’

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के उभरते बाल लेखक रुद्रांश मोदी की कृति द विटर ट्रीप राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सेलर के रूप में स्थापित हुई है।
संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने रुद्रांश मोदी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज सोशल मीडिया के  चुनौतीपूर्ण युग में नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर के बाल लेखको ने लेखन जैसे कठिन कार्य के प्रति गहरी रुचि दिखाते हुए इस सत्र में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की है।
शिक्षा के क्षेत्र में साहित्य सृजन एक उच्च स्तर की विधा है जिसको विद्यालय के बाल लेखको ने अपनी उच्च बुद्धिमत्ता से पुस्तक लेखन के रूप में रूप में प्रदर्शित किया है।
विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने बताया की विद्यार्थियों के लेखन के स्तर को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रकाशक संस्था व्रीबुक्स ने नेशनल यंग ऑथर्स फेयर की श्रृंखला के तहत स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों की इन कृतियों को प्रकाशित किया है, जिसमें इन विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकों की बिक्री पर रॉयल्टी भी प्राप्त होगी।
विद्यालय में इस तरह की साहित्यिक गतिविधियों हेतु विद्यार्थियों को कई अवसर प्रदान किए जाते हैं जिससे सभी विद्यार्थी प्रेरित होकर सृजनशीलता के उत्कृष्ट कार्यो की ओर अग्रसर हो रहे है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!