दो दिवसीय राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के 61 वे प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन का हुआ समापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के 61 वे प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन का समापन आज राष्ट्रगान एवं ध्वज “अवतरण के साथ विधिवत समापन की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष बनाराम चौधरी ने की सम्मेलन के संयोजक मांगीलाल चंदेल के अनुसार सम्मेलन के समापन के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न शैक्षिक सशैक्षिक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार व शिक्षा विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया प्रदेश की बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लंबित समस्याओं का निराकरण शिक्षा विभाग द्वारा करने का आग्रह किया कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मुख्य महामंत्री पूनम चंद बिश्नोई ने सम्मेलन में विभिन्न शिक्षकों द्वारा प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उनको संकलित कर राज्य सरकार को भेजे जाएंगे विभिन्न प्रस्तावों में गुणवत्ता शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने उप प्रधानाचार्य के पदस्थापन अति शीघ्र करने एवं विभिन्न संवर्गों की पदोन्नतियां करने के प्रस्ताव दिए गए बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन लाल सारण ने संगठन की स्थिति मजबूत करने हेतु ठोस कार्य नीति बनाने का सुझाव दिया साथी शिक्षकों को वेतन समय पर मिले शाला दर्पण के अनुसार पदों की स्वीकृति जारी हो नव कार्मनी विद्यालयों में पद स्वीकृत करने पाठ्यक्रम निर्माण में शिक्षकों की भूमिका आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला समापन समारोह की बैठक को संबोधित करते हुए उदयपुर के जिला सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद सेन ने सम्मेलन के शानदार आयोजन में बहुत बड़ी संख्या में भागीदारी विभिन्न जिलों की रही जिसमें जालौर बाड़मेर एवं सांचौर प्रमुख थे उनका आभार व्यक्त किया गया प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के समापन के अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता छोगाराम सारण ने सम्मेलन के आयोजन में दिन साथियों ने भामाशाहों ने शिक्षकों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष भागीदारी निभाई उनका आभार व्यक्त करते हुए आने वाले समय में संगठन को ताकत प्रदान करने हेतु रणनीति बनाने का अव्वाहन किया प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिलों की शिक्षक समस्याओं एवं संगठन आत्मक स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रदेश बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजे गए जिसमें शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने 30 जून को सेवानिवृत हो चुके शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ देने शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर अधिकतम पी एल जोड़ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखना विभिन्न छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्तियों की राशि में बढ़ोतरी करने को कम हेल्पर का मानदेय बढाने शिक्षा विभाग में कार्यरत पैरा टीचर्स संविदा कर्मियों एवं अस्थाई कार्मिकों को अति शीघ्र तृतीय श्रेणी शिक्षक के पद पर नियुक्त करने शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम निर्माण में शिक्षक संगठनों की भूमिका सुनिश्चित करने एवं सरकारी विद्यालयों का निजीकरण नहीं करने वी विद्यालयों में भौतिक संसाधन उपलब्ध करवा दे वर्ष भर में दी जाने वाली विद्यालयों की राशि जिसमें कंपोजिट ग्रांट की राशि बढ़ाने सहित विभिन्न शैक्षिक प्रस्ताव पारित किए गए समापन के अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य ने दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में पधारे समस्त शिक्षकों संगठन के पदाधिकारी एवं संयोजक संयोजक का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया अंत में सम्मेलन के सहसंयोजक विनोद कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया बैठक के समापन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन के समापन की घोषणा की.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!