लेकसिटी में फिर लुढ़का पारा, बढ़ी ठिठुरन

उदयपुर, 28 जनवरी: उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बीती रात पारा फिर लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई। बुधवार को दिनभर आसमान बादलों से ढका रहने और हवा चलने से तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई।

शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार को सुबह वातावरण में धुंध छाए रहने से देर तक सर्दी लगी। धूप निकलने पर धुंध छंटी लेकिन आसमान बादलों से ढका रहा। सर्द हवा चलने से दिन में भी ठिठुरन महसूस होती रही। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार को क्रमश: 27.0 डिग्री व 12.9 डिग्री था। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई। रात व दिन में तापमान लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई और सुबह शाम गलन महसूस होने लगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!