ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की टीम ने जिला कलेक्टर एवं डॉ. अमृता दुहन (IPS) पुलिस अधीक्षक (SP) से की शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मंगलवार7अप्रैल को उदयपुर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल IAS एवं डॉ.अमृता दुहन (IPS)पुलिस अधीक्षक (SP) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चेतन ठठेरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वार्ता के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, पत्रकारों की सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की गई। अधिकारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य इस अवसर पर संघ की ओर से उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन चौधरी के नेतृत्व में पूरी टीम मौजूद रही प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल थे: सुनील कालरा (संभाग महासचिव)हरीश नवलखा (जिला अध्यक्ष)हिमांशु परिहार (महासचिव)दिनेश ओदिच्य (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)कमल जैन (उपाध्यक्ष)नवरतन खोखावत (सचिव)गोपाल लोहार (कोषाध्यक्ष)एकता और सहयोग का संदेश भेंट के अंत में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि प्रशासन और मीडिया लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ सदैव जनहित के कार्यों में प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। प्रशासन की ओर से भी पत्रकारों को उनके कार्यक्षेत्र में उचित सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!