सड़क को खोद कर भूल गए,आमजन हो रहा परेशान

फतहनगर। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से नगरपालिका के सामने तक सड़क की मरम्मत को लेकर पेवरीकरण किया जाना था। इसका काम लोकसभा चुनावों से पूर्व चला भी था लेकिन इसके बाद से काम जस का तस पड़ा है। दरीबा को जाने वाली इस सड़क पर पेवरीकरण किया था। यह पेवरीकरण अस्पताल तक किया गया तथा आगे सड़क को खोद कर खुरदरा किया गया लेकिन चुनावों के बाद से इसकी सुध नहीं ली गयी है। सड़क खुरदरी की जाने के बाद आमजन के लिए यह परेशानी का सबब बन कर रह गयी है। संभवतया विभाग इस सड़क को भूल गया है या फिर इसे कागजों में बना कर इति कर ली है। प्रशासन को जो भी स्थिति है इस ओर ध्यान देना चाहिए। लोकसभा चुनावों को हुए भी काफी समय हो चुका है। इसके अलावा चैकड़ी चैराहा पर क्षतिग्रस्त सड़क बारिश के समय लोगों को काफी परेशान करती है लेकिन इसका भी आज दिन तक स्थायी समाधान नहीं निकला है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!