कैंसर मरीजों के लिए द प्रोग्रेसिव नेशन का 40वां हेयर डोनेशन

फतहनगर। कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था द प्रोग्रेसिव नेशन द्वारा हेयर डोनेशन करवाया जाता है। संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 12 इंच बालों को लिया जाता है, जिससे कैंसर उपचार के दौरान बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जा सके। यह संस्था का 40वां हेयर डोनेशन अभियान रहा, जो समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर भावना पालीवाल तथा नैनीशा दमामी ने अपने 12 इंच लंबे बाल दान कर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य में आगे आने का आह्वान किया। यह पहल न केवल कैंसर मरीजों को आत्मविश्वास प्रदान करती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त बनाती है। इस अवसर पर उन्नति पालीवाल एवं दीपक पालीवाल उपस्थित थे। इस डोनेशन में एम.जी. यूनिसेक्स के मनीष सेन का योगदान रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!