शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘भूमि’ नाटक का मंचन रविवार को

उदयपुर, 30 नवम्बर 2023। रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘भूमि’ नाटक का मंचन होगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत ‘भूमि’ नाटक की पटकथा महाभारत के वनपर्व की पृष्ठभूमि से ली गई है। इस नाटक के संवाद संस्कृतनिष्ठ हिन्दी में पिरोए गए है। इस नाटक के लेखक आशीष पाठक एवं निर्देशक स्वाति दुबे है। इस नाटक में 17 कलाकार भाग ले रहे हैं। रविवार शाम सात बजे होने वाली नाटक प्रस्तुति में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!