’राजस्थान साहित्य अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अखंड समर्पण पन्नाधाय’ नाटक का मंचन’

उदयपुर, 10 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा यह दिवस हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ तथा सरस्वती वंदना शारदा भट्ट ने प्रस्तुत की।
राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भावना पालीवाल (पैड वूमेन एवं सामाजिक कार्यकर्ता) थीं। उन्होंने महिलाओं की स्वच्छता एवं हाइजीन से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक तथा राजस्थान साहित्य अकादमी की अध्यक्ष सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने की। उन्होंने महिलाओं के समग्र विकास पर अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को पुरातन सोच से आधुनिक दृष्टि की ओर अग्रसर करते हैं।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ जिले की न्यायाधीश शिवानी जौहरी भटनागर ने नारी की पुरातन और अब की स्थिति को रेखांकित किया तथा कहा कि नारी अपने नैसर्गिक गुणों के साथ आगे बढ़े। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा अंजना सुखवाल ने कहा कि स्त्री की सुरक्षा सर्वापरि है और इसके लिए महिलाओं को स्वयं सशक्त बनना आवश्यक है।
इस अवसर पर अनाया बोकड़िया द्वारा भावनृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक नाटक “अखंड समर्पण पन्नाधाय” का मंचन रहा, जिसमें सभी स्त्री पात्रों ने अभिनय किया। विशेष बात यह रही कि अधिकांश प्रतिभागियों ने अपने जीवन में पहली बार अभिनय किया। नाटक का निर्देशन डॉ पूनम भू पूनम ने किया। इसमें डॉ. अमृता बोकडिया, डॉ. सिम्मी सिंह, डॉ. प्रियंका भट्ट, दीपा पंत शीतल तथा मीनाक्षी पंवार ‘मीशांत’ ने विभिन्न ऐतिहासिक पात्रों का प्रभावशाली अभिनय किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा की एक सूक्ष्म पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्रेया अरोड़ा ने दिया। संचालन डॉ. सरिता जैन एवं दीपिका स्वर्णकार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रजनी यादव ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शहर के अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू, डॉ. चंद्रकांत बंसल, डॉ. सरवत खान, आशा पांडे ओझा, किरण बाला ‘किरण’, शकुंतला सोनी, रतन मोहता, शकुंतला स्वरूपरिया, सुनीता निमिष, अशोक जैन ‘मंथन’, श्याम मठपाल, सुनील टांक, राजेश मेहता, अमित व्यास,राकेश झंवर, प्रकाश नेभनानी, जयप्रकाश भटनागर, प्रो. हर्ष भू, नीलाभ शर्मा, ययाति, लक्षित शर्मा, भूपेंद्र, अंजलि, मोहित जोशी, देवयानी जोशी, शीतल शर्मा सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक तथा मीडिया संवाददाता उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!