शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘अजब चोर की गजब कहानी’ नाटक का मंचन रविवार को

उदयपुर. 3 नवम्बर 2023। रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘अजब चोर की गजब कहानी’ संगीतमय हिन्दी नाटक का मंचन होगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत ‘अजब चोर की गजब कहानी’ मानवीय जीवन मूल्यों को बेहतरीन तरीके से उजागर करेगी। इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक अशोक राही है। इस नाटक में 24 कलाकार भाग ले रहे हैं। रविवार शाम सात बजे होने वाली नाटक प्रस्तुति में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!