उदयपुर। यहां सिटी पैलेस के माणक चौक प्रांगण में हर साल की भांति इस बार भी फाल्गुन मास की पूर्णिमा 6 मार्च को परम्परागत तरीके से होलिका दहन होगा। इस अवसर पर दोपहर बाद तीन बजे बाद सिटी पैलेस संग्रहालय पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। अगले दिन सात मार्च को सिटी पैलेस संग्रहालय पूरी तरह बंद रहेगा।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह आउवा ने बताया कि इस बार उदयपुर मेवाड़ का परम्परिक होली दीपन महोत्सव सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
उदयपुर के सिटी पैलेस में 6 की शाम होलिका दहन, दोपहर तीन बजे बाद दो दिन बंद रहेगा संग्रहालय
