किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को सात घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा 

उदयपुर। जिले के घासा थाना क्षेत्र के पीपरोली गांव में खेत पर सोए किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम 7 घंटे तक चलाए ऑपरेशन के बाद पकड़ लिया। ऑपरेशन के दौरान किसान के एक रिश्तेदार पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिसके हाथों पर जख्म आए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को वन विभाग की टीम जितेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में पीपरोली पहुंची तथा किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन चला गया। मावली रेंजर भैराराम, वनपाल देवेन्द्र कुमार तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की टीम ने पुलिसकर्मियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की।
ड्रोन की मदद से दिखा तेंदुआ
तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम के लिए ड्रोन मददगार साबित हुआ। ड्रोन के जरिए रेस्क्यू टीम को पता लगा कि तेंदुआ खेत के किनारे झाड़ियों में छिपा बैठा है। उसके चारों और खेत में गेहूं की फसल के चलते वन विभाग की टीम पकड़ने में सहज नहीं हो पा रही थी। शाम ढलने के साथ वन विभाग की रेस्क्यू टीम उस झाड़ियों के समीप पहुंची, जहां तेंदुआ छिपा बैठा था। जैसे ही रेस्क्यू टीम आगे बढ़ी तो उनके साथ मौजूद किसान का रिश्तेदार बणजारी निवासी धनसिंह पुत्र नाथू सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिसमें उसका हाथ जख्मी हो गया। हालांकि वन विभाग की टीम तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने में सफल रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!