होटल उद्योग को बड़ी राहत, टूरिज्म सेक्रेटरी का किया अभिनंदन

उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा होटलो को फायर एनओसी नवीनीकरण में राहत प्रदान की गई। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के उदयपुर संभाग अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा होटल उद्योग के हित में टूरिज्म पॉलिसी 2024 में फायर एनओसी के नवीनीकरण (रिन्यूवल) की अवधि को 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया गया था। इस प्रावधान के क्रियान्वयन हेतु दिनांक 25/4/2025 को सरकार द्वारा विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। फायर एनओसी रिन्यूवल प्रक्रिया को तीन वर्ष तक के लिए बढ़ाना होटल कारोबारियों के लिए न केवल सुविधा का विषय है, बल्कि इससे समय, संसाधन और ऊर्जा की भी बचत होगी। राज्य सरकार द्वारा टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदम निश्चित रूप से राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। टूरिज्म पॉलिसी को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के टूरिज्म सेक्रेटरी रवि जैन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर टूरिज्म सेक्टर से जुड़े अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!