धधक रही लेकसिटी की पहाड़ियां, वन्यजीवों में बढ़ी बेचैनी

उदयपुर, 26 मार्च । लेकसिटी को चारों ओर से घेरे पहाड़ियों पर इन दिनों रुक रुक कर आग लगने की घटनाएं अनवरत हो रही हैं। बीती रात से ही शहर से सटी पहाड़ियां जगह जगह सुलग रही हैं। इसके चलते पहाड़ियों पर निवासरत वन्यजीवों में बेचैनी बढ़ रही है और वे आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं।
शहर के आसपास स्थित पहाड़ियों पर पिछले पिछले तीन चार दिनों से जगह जगह आग सुलगने की घटनाएं लगातार हो रही है। इसी क्रम में बीती रात को उदयपुर-नाथद्वारा मार्ग पर शहर से सटे अम्बेरी क्षेत्र की पहाड़ियों पर जगह जगह आग की लपटें उठती रहीं और लगातार आगे बढ़ती दिखीं। वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन पूरी तरह से आग नहीं बुझ पाई। उधर, पहाड़ी क्षेत्र में निवासरत वन्यजीवों में आग और उठते धुएं के कारण बेचैनी बढ़ गई। वे अपनी जान बचाने के लिए शहर के आसपास आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!