अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण
उदयपुर, 21 जून। सार्वजनिक निर्माण विभाग नगरखण्ड के अधिशासी अभियंता आर के मुंदड़ा ने शुक्रवार को सहेलियां की बाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्यान में फव्वारे चालू स्थिति में पाए गए।
अधिशासी अभियंता मुंदडा ने बताया कि सहेलियों की बाड़ी में फव्वारे बंद होने की सूचना मिली थी। इस पर शुक्रवार को मौका मुआयना किया। इसमें पाया गया कि उद्यान में वेलकम, सावन भादो, कमल तलाई, रास लीला, बिन बादल बरसात (छतरी वाला) सभी फव्वारे शुरू हैं। कभी कभार पानी के साथ कचरा आने से कुछ फव्वारे बंद हो जाते हैं, जिन्हें समय पर साफ कर दोबारा शुरू कर दिया जाता है। वेलकम के पास मूर्तियों वाले फव्वारे से फर्श पर पानी आता है, जिससे पर्यटकों को असुविधा होती है। इस कारण वह फव्वारा विशेष अवसरों पर ही चलाया जाता है। कलांगन के सामने वाली छतरी में पानी के साथ कचरा आने के कारण आधे भाग से पानी आ रहा है। इसे खोलकर रिपेयर करने के लिए विशेषज्ञता की आवश्यकता है। इसके लिए बजट प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फव्वारों का संचालन आज भी फतहसागर से ग्रेविटी से आने वाले पानी से किया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मोटर पम्प भी स्थापित कर रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्याग मिलने वाला राजस्व राजकोष में जमा होता है, जिसका सीधा उपयोग कार्यालय द्वारा नहीं किया जा सकता है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम 24 को
उदयपुर, 21 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम 24 जून को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पेशन लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम नगर निगम के मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच पर 24 जून की सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने एक आदेश जारी आयोजन से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए है।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 27 को
उदयपुर, 21 जून। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 27 जून की सुबह 10.30 बजे जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति के सदस्य सचिव एवं सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने दी।
बंदीजन के बनाए 22 गेज के कूलर 6570 रुपए में बिक रहे
बंदियों के हाथ के हुनर से आमजन को मिल रही गर्मी से राहत
उदयपुर, 21 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण केंद्रीय कारागार अधीक्षक राजपाल सिंह भी उपस्थित रहे। शर्मा ने हाल ही बंदियो द्वारा बनाए गये कूलर का अवलोकन किया और सराहना करते हुए इनके हुनर को प्रोत्साहन देने की बात कही। शर्मा ने आमजन से अपील की है कि केंद्रीय कारागृह में सजायाब बंदीजन द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्ता के 22 गेज लोहे की चद्दर के लोहे के कूलर उपलब्ध है। आमजन यदि खरीदना चाहे तो कूलर 6570 रुपए में केंद्रीय कारागृह उदियापोल में संपर्क कर खरीद सकते है। दूरभाष नंबर 02942940156 एवं 7665413908 पर भी कूलर की खरीद हेतु संपर्क कर सकते है। साप्ताहिक जेल निरीक्षण के दौरान शर्मा ने बंदियों को दी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, सजायाब बंदीजन की अपील एवं पेरोल, चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, वाटर कूलर इत्यादि की जानकारी ली।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विविध आयोजन
उदयपुर, 21 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से योग दिवस पर विविध आयोजन हुआ। प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय कारागृह के बंदीजन को योगाभ्यास करवाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लीगल लिट्रेसी क्लब स्कूल, रॉक वुड चित्रकूट नगर, खालसा पब्लिक स्कूल, सेंट मैथ्यू मिशन पब्लिक, शिशु निकेटन पब्लिक सिनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 4, विद्या निकेतन स्कूल सेक्टर 4,द विजन एकेडमी आरएमवी, दिगंबर जैन स्कूल खेरादीवाड़ा, नचिकेत मांध्यामिक विद्यालय खेमली, सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल में स्टाफ सदस्यों के साथ बच्चो को योग दिवस का महत्व बताते हुए योग करवाया गया।
