उदयपुर। शहर की गोवर्धन सागर झील से बुधवार को एक युवक का शव तैरता मिला। उसकी पहचान हो गई है, वह दो दिन से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार झील किनारे खड़े लोगों ने तैरता शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम के फाइटर मैन महिपाल पवार, मनीष सेन, मनीष सावंरिया, गोताखोर दिव्यांश वैष्णव, नमित चौहान, हितेश सोलंकी आदि ने रेस्क्यू करके झील से युवक के शव को बाहर निकाला। जहां से शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। युवक की पहचान गोवर्धन विलास निवासी वीरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। जो बीते दो दिन से घर से गायब था। वह टेलीकॉम से जुड़ा काम करता था। उसकी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा। पुलसि ने पोस्टमार्टम करा उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया कि दो दिन वह उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उन्हें किसी तरह की आशंका नहीं थी, इसके चलते पुलिस को सूचित नहीं किया था। इससे पहले भी वह बिना बताए कुछ दिन चला जाता था।
झील में मिला युवक का शव, दो दिन से घर से गायब था
