महाविद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

उदयपुर।   संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी परसराम बाफना रहे। समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी बिहारी लाल अग्रवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी कंवर लाल पीपाड़ा थे। समारोह में संस्था सचिव मनोहरलाल कावड़िया, प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत, समाजसेवी मांगी लाल संाखला, विनोद धर्मावत, शैलेष पालीवाल, अशोक जैन, चुन्नी लाल विसलोत, हमीदा बानु , डी.एन. नागदा, लादु लाल गड़ोलिया उपस्थित रहेे।
समारोह के प्रारम्भ में संस्था संचालक श्री गजेन्द्र मेहता द्वारा पधारे हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर शाॅल, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने महाविद्यालय के विकास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों ने वर्ष पर्यन्त शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय परीक्षा- 2024 मे सर्वोतम अंक प्राप्त करने वाले 09 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित अन्तर्महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्राप्त लक्ष्य प्रजापत ने पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक एंव सुश्री शकीना बानू का विश्वविद्यालय बाॅक्सिगं टीम में चयन होने पर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के सत्र 2024-25 का श्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार सुश्री रीना पुरी गोस्वामी तृतीय वर्ष कला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ 01 का श्रेष्ठ स्वंयसेवक पुरस्कार मनीष प्रजापत तृतीय वर्ष कला एवं ईकाइ 02 का श्रेष्ठ स्वंयसेवक पुरस्कार मौसमी राॅय तृतीय वर्ष कला को दिया गया।
महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 50 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति पर नाटिका प्रस्तुत की गई।
 राजस्थानी घूमर, कथक नृत्य, तलवार नृत्य, गुजराती गानांे पर नृत्य के साथ भारत की विभिन्न संस्कृतियों झलक प्रस्तुत की गई।
 मंच संचालन डाॅ. मोनिका जैन, डाॅ. शारदा जोशी, देवन्द्र सिंह राठौड़, अमनाराम ने किया, एवं धन्यवाद ज्ञापित संस्था सचिव मनोहर लाल कावड़िया ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!