उदयपुर, 19 दिसंबर। ग्राम पंचायत बडगांव के गांव कटारा में मुख्य गांव के आसपास के क्षेत्र व खेतो में वानर परिवार ने पिछले कई दिनो से आंतक मचा रखा है, पिछले 10 दिनो में गांव के महिला व पुरुषो पर हमला कर घायल कर दिया गया । सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि हिसंक बन्दरो से कटारा गांव वासियो में खौफ का माहौल बना हुआ है लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे है, बच्चो को स्कुल भेजना बंद कर दिया है । किसान खेतो में फसल को बोने के लिये नही जा पा रहे है, कटारा गांव में वानरो ने कई ग्रामवासीयो को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
देहात कांग्रेस प्रवक्ता टीटू सुथार,सरपंच संजय शर्मा, प.स. मेंबर भुवनेश व्यास, पूर्व वार्डपंच प्रेमशंकर सुथार,मगन सुथार,हिम्मत सिंह,हेमेंद्र सिंह,दुर्गा शंकर,विमल सुथार आदि ने कलेक्टर व अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिल कटारा के आसपास निवास करने वाले ढाणियो व राहगिरो व किसानो,स्कुली बच्चो को वानर परिवार द्वारा काटने और गंभीर रूप से घायल करने की समस्या से अवगत करवाया।
प्रशासन के दिशानिर्देश से ग्राम पंचायत बड़गांव द्वारा बंदरो को रेस्क्यू करने के लिए एक्सपर्ट ने आज गांव कटारा मैं पिंजरे लगाए
ग्राम कटारा में पागल बन्दर का आंतक, वानर परिवार को रेस्क्यू करने को लगाए पिंजरे
