उदयपुर, 30 मार्च। ओपन स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिाप में भाग लेने हेतु जिला जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में सीनियर एवं जूनियर चयन ट्रायल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें दस खिलाड़ियों का चयन किया गया।
जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि ओपन स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप का आयोजन 11 से 14 अप्रेल को जोधपुर में आयोजित हो रही है इसके लिए बीएन जिम्नास्टिक हॉल में डिस्ट्रिक्ट टीम का चयन ट्रायल हुआ। सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि सीनियर वर्ग में गौरव सिंह चौहान, रतन सिंह राजपूत, हितार्थ शर्मा, कृष्ण मीणा, अभयराम मीणा, राजू गमार, लविना कंवर गहलोत वहीं जूनियर वर्ग में रणवीर भील, कर्मराज जलानिया एवं ख्याति भाटी का चयन किया गया। डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक टीम 10 अप्रेल को जोधपुर रवाना होगी। टीम मैनेजर जगदीश जलानिया एवं कोच तनिष्का मीणा है। सलेक्शन ट्रायल के अवसर पर संरक्षक राजेन्द्र नलवाया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनयदीप सिंह कुशवाह, भरत सिंह राठौड़, संजय कोठारी, संयुक्त सचिव लोकन्द्र सिंह, प्रकाश पटेल सहित करणीपाल सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सुदर्शन सिंह भाटी, रामचन्द्र सिंह सारंगदेवोत, भंवर विजय सिंह आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नेशनल जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप 24 अप्रेल से 3 मई को भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित होगी।
स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के लिए लेकसिटी के दस जिम्नास्टों का चयन
