टीम रॉयल्स, मेवाड़ टूरिज़्म और लेकेण्ड ने जीते अपने मैच

– प्रतीक , हर्षित और मुकेश के शानदार अर्धशतक
– पुनीत, उदित और मोहन मैन ऑफ द मैच
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में टीम रॉयल्स ने आरटीसी को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरटीसी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाएं। आरटीसी की ओर से हर्षित धाबाई ने अर्धशतक के साथ 62 रन तथा सागर सिंह सोनी ने 29 रनों का योगदान दिया। टीम रॉयल्स की ओर से गौरव काबरा,  पुनीत श्रीमाली और नरेंद्र सिंह चुंडावत में 2-2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में टीम रॉयल्स ने निर्धारित लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया। रॉयल्स की ओर से मानविक टंडन ने 35 रन और मनीष जैन ने नाबाद 34 रन तथा पुनीत श्रीमाली ने 28 रनों का योगदान दिया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर टीम रॉयल्स के पुनीत श्रीमाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि रात्रि कालीन मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने मेवाड़ वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाएं। मेवाड़ वॉरियर्स की ओर से जोय सुहालका ने 46 रन, इरशाद खान ने 28 रन एवं तखत सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। मेवाड़ टूरिस्म क्लब की ओर से यदुराज सिंह कृष्णावत ने 2 विकेट हासिल किया। जवाब में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने निर्धारित लक्ष्य को 18.1 ओवर में प्राप्त कर लिया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से प्रतीक परिहार ने अर्धशतक लगते हुए 54 रन तथा उदित धाभाई ने आकर्षक नाबाद 39 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए उदित धाभाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अन्य मुकाबले में होटल लेकेण्ड ने आरिका होटल एंड रिजॉर्ट्स को 12 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल लेकेण्ड के मुकेश कल्याणा के नाबाद अर्धशतक के साथ 60 रनों की बदौलत 156 रन बनाए। औरीका होटल एंड रिजॉर्ट की ओर से नरेश सिंधाल ने 4 विकेट तथा करण सिंह राजपूत ने 2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में औरीका होटल एंड रिसोर्ट ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी। औरीका होटल एंड रिसॉर्ट्स की ओर से भारतु पटेल ने अर्धशतक लगाते हुए 65 रन एवं अमनदीप सिंह ने 24 रन  बनाए। होटल लेकेण्ड की ओर से गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए मोहन कल्याणा ने 2 विकेट प्राप्त किया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर होटल लेकेण्ड के मोहन कल्याणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!