फतहनगर। चंगेड़ी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांडावास से हाल ही सेवा निवृत्त हुई शिक्षिका श्रीमती उमा दाधीच ने शनिवार को विद्यालय में 22 हजार की लागत का प्रिंटर भेंट किया।
इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,अंशु दाधीच,भरत जाट,भगवती जाट,शंकरलाल चावड़ा,गांव के देवीलाल जाट,गोपाल जाट समेत अन्य प्रमुख ग्रामीणजन उपस्थित थे।
