सी 19 आर एम प्रोजेक्ट के तहत ग्राम वरडा में टीबी रोगी खोज कैंप आयोजित

उदयपुर 30 मई। बड़गांव ब्लॉक में वरडा ग्राम में पंचायत भवन कार्यालय में सामुदायिक स्तर पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमे विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन व वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से संचालित सी 19 आर एम प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से टीबी मरीजों की खोज करने हेतु एक्स-रे किए गए जिनका का परिणाम 1 मिनट में दिया गया साथ ही रोगियों का ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन, शुगर,वजन,लंबाई, संबंधीत जांचे भी की गई।  कैंप में ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया कैंप में 112 चेस्ट एक्स-रे किए गए इस कैंप में स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमान दुले सिंह देवड़ा उप सरपंच श्री निर्भय सिंह देवड़ा  समस्त वार्ड पंचगण एवं स्थानीय गांव की एएनएम पुष्पा कुंवर देवड़ा एवम मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी गीता डामोर एवम आशा सहयोगिनी वर्षा , कैलाश, मधु, शुशीला,  के द्वारा कैंप में अधिक से अधिक लोगों को लाभ की जानकारी दी गई। ओर  रोगियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परिक्षण करवाते रहे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया 2 सप्ताह से ज्यादा की खांसी टीबी हो सकती है। टीबी रोग के लक्षण संबंधित जानकारी दी गई। वर्ल्ड विजन इंडिया से  भरत मेघवाल कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, पुष्पकांत त्रिवेदी रेडियोग्राफर, मनोज डामोर के द्वारा कैंप में भाग लिया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!