उदयपुर 21 जून / 10वें विश्व योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल एवं गंगु विकास समिति की ओर से आयड़ स्थित गंगु परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्यॉ में कार्यकर्ता एवं आमजन ने समाज के लिए योग थीम पर योग गुरू भारत भुषण ने प्राणायाम, अनुलोम विलोम, वज्रासन, चक्रासन, वक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, पश्चिमोतान आसन, गोमुखासन, मत्स्यासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन, पादहस्तासन, का करीब एक घंटे तक अभ्यास किया। प्रवक्ता केके कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व महापौर रजनी डांगी, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, महामंत्री महेश भावसार, संयोजक ओम चितौड़ा, विजय प्रकाश विप्पलवी, कन्हैयालाल वैष्णव, सुनील जैन, पार्षद अरविंद जारौली, आनंदी लाल चितौड़ा, हेमंत बोहरा, रमेश जैन, विद्या भावसार, तुलसी नागदा ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर ताराचंद जैन ने आमजन का आव्हान किया कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये। योग से हर रोग का ईलाज संभव है। मन की शांति के लिए योग महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से हम सकारात्मक विचार ग्रहण करते हैं, जिससे शरीर में नवीन उर्जा का संचार होता है। योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ हेाता है जो कि आज की भाग-दौड़ भरी जीवनशैली में अत्यंत आवश्यक है।
योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये – ताराचंद जैन
