उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी डॉ. सक्का का सोने से बनाया चंद्रयान —3, चांद और तिरंगा विश्व रिकॉर्ड में शामिल
इसरो के वैज्ञानिकों को देने के लिए बनाया था उदयपुर: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को भेंट करने के लिए उदयपुर के अंतराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार डॉक्टर इकबाल सक्का ने सोने से विश्व का सबसे छोटा चंद्रयान और तिरंगा बनाया था। उसे अब विश्व रिकार्ड में शामिल कर लिया गया। सक्का की बनाई कृति को बिना लैंस नहीं देखा जा सकता। चंद्रयान की साइज महज 2 मिलीमीटर तथा तिरंगा झंड़ा महज आधा मिलीमीटर का है। इन कलाकृतियों को होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। होप इंटरनेशनल रिकॉर्ड के भारतीय कार्यालय के चीफ एडिटर डॉक्टर…
