’लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन के पहली बार उदयपुर लौटने पर 8 मार्च को होगा स्वागत’
’उदयपुर, 7 मार्च।’ मेवाड़ की बेटी लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया (बिहार) से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 8 मार्च को अपने गृहनगर झीलों की नगरी उदयपुर लौटेंगी । उनके पिता मनीष बेंजामिन ने बताया श्रेया ने पिछले एक साल से गया में प्रशिक्षण लिया। मनीष बेंजामिन ने कहा कि श्रेया हमेशा से ही एक असाधारण प्रतिभाशाली लड़की रही है। श्रेया ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल फतेहपुरा में की और कक्षा 11 और 12 सेंट पॉल स्कूल, उदयपुर में पूरी की। वह राज्य स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं और उन्होंने यूपीईएस, देहरादून से एयरोस्पेस…
