तेज हवा के असर से एमबी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के कांच गिरे, अनहोनी टली
गुरुवार रात से जारी है तेज हवा के साथ रूक—रूककर बारिश का दौर, कई पेड़ उखड़े उदयपुर। विपरजॉय तूफान ने जहां गुजरात में कच्छ के तटवर्ती इलाकों में तबाही मचा रखी है, वहीं उसका आंशिक असर उदयपुर में भी देखने को मिल रहा है। तेज हवा तथा बारिश के चलते जिले के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने की सूचनाएं मिल रही हैं। तेज हवा के चलते एमबी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की इमारत के कांच लोहे के बने ढांचे के साथ गिर पड़े। घटना के समय बिल्डिंग के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए अनहोनी टल गई लेकिन बाहर…
