देव मंगरी धाम में 11 से शुरू होगा मेवाड़ का महाकुंभ
9 कुंडीय यज्ञवेदी व संतों के लिए बनीं 30 से अधिक कुटियाएं राजसमंद, 9 फरवरी: फ़ियावड़ी गांव स्थित देव मंगरी धाम में 11 फरवरी से 10 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। इसे मेवाड़ का महाकुंभ कहा जा रहा है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक माहौल से सराबोर हो चुका है। राजगुरु परिवार के कन्हैयालाल व यज्ञाचार्य पं. राहुल महाराज ने बताया कि 11 फरवरी को गणपति स्थापना के साथ आयोजन शुरू होगा, जबकि 12 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान देशभर के प्रसिद्ध संत, कथावाचक और भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव…
