नारायण सेवा का अपनों से अपनी बात कार्यक्रम 23 से
उदयपुर, 21 जून । नारायण सेवा संस्थान के सेवामहातीर्थ बड़ी परिसर में संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल द्वारा तीन दिवसीय अपनों से अपनी बात कार्यक्रम 23 से 25 जून तक आयोजित होगा। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले दिव्यांगों और उनके परिजनों से रूबरू होते हुए बेहतर भविष्य एवं जीवन को कैसे सफल बनाएं इस पर संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक किया जाएगा। रोगियों की व्यवस्था संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है।
