उदयपुर में 13-14 मार्च को होगा महाराणा प्रताप वार्षिक भू-राजनीति संवाद 2026
वैश्विक मुद्दों पर मंथन के लिए उदयपुर में जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक विशेषज्ञ उदयपुर, 12 मार्च। उसानस फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप वार्षिक भू-राजनीति संवाद (महाराणा प्रताप एनुअल जिओपॉलिटिक्स डायलॉग) 2026 का पाँचवाँ संस्करण 13-14 मार्च 2026 को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उसानस फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अभिनव पंड्या ने बताया कि इस वर्ष के संवाद का विषय “चक्रव्यूह से शांतिपर्वः संघर्ष से सहमति तक” रखा गया है। यह विषय वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में बढ़ते संघर्षों, रणनीतिक प्रतिस्पर्धा और…
