अमृता हाट में महिला सशक्तीकरण का उत्सव
डंूगरपुर, 15 फरवरी/जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के साझे में आयोजित अमृता हाट में सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्ष के साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक संस्कृति जीवंत हो रही है। तीसरे दिन दोपहर वार्ता कार्यक्रम में राजकीय टाउन विद्यालय डूंगरपुर की बालिकाओं ने बाल विवाह, एनिमिया, शिक्षा का महत्व, किशोरावस्था की समस्याओं पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सार्थक चर्चा की। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा सामाजिक चेतना का संदेश:- महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में तनिष्का राव…
