उदयपुर, 7 जून। 19वीं दाइजी जोध सिंह जी चौहान स्मृति जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शनिवार को बीएन विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में तैराक आरव चौबीसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्री-स्टाइल में सिल्वर और 100 मीटर फ्री-स्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उदयपुर शहर विद्यायक ताराचंद जैन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने आरव को यह मेडल सौपे और खिलाड़ी का उत्सावर्द्धन कर उसे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह जानकारी आरव के पिता जनक चौबीसा ने दी।
तैराक आरव चौबीसा जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज
