फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदेसरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप प्रभारी प्रकाश चंद चैधरी के सानिध्य में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त स्वीप दल के सदस्य गण उपस्थित रहे।
प्रभारी चैधरी ने बताया कि मतदान जागरूकता का लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि अधिक से अधिक मतदाता जागरूक रहकर मतदान करें। सुरेश कुमार देशबंधु ने शत प्रतिशत मतदान करने की अपील कहानी के माध्यम से की। देशबंधु ने इस अवसर पर कहा कि मतदान का सभी को अधिकार है तथा हमें मतदान के जरिए अपनी सरकार चुननी चाहिए। प्रेमशंकर सालवी द्वारा गीत के माध्यम से,शांतिलाल मीणा, कमलेश त्रिवेदी, महेश विजयवर्गीय आदि ने सामूहिक नाटक के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं को समझाया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य परमेश्वर लाल गुसर ने मतदान करवाने की विद्यार्थियों को प्रतिज्ञा दिलवाई। इस दौरान दिनेश कुमार जोशी प्रभावती चांगभल, प्रेमलता पालीवाल, सुमन आदि विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
