जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंचाने में बन रहा मददगार
उदयपुर, 11 नवंबर। लोकतंत्र के उत्सव में अधिक से अधिक जनभागीदारी को लेकर नित नए जतन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वीप प्रकोष्ठ के सहप्रभारी व मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ‘कैलाशी‘ ने मायड़ भाषा मेवाड़ी में मतदाता जागरूकता गीत लिखा। इस गीत को संगीतबद्ध भी किया गया है। अब यह गीत मतदाता जागरूकता अभियान में मददगार सिद्ध हो रहा है।
विधानसभा आम चुनाव-2023 को लेकर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में रैली, संगोष्ठी, सृजनात्मक प्रतियोगिताओं आदि के माध्यम से आमजन तक मतदान का संदेश पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में सहप्रभारी पुनीत शर्मा ‘कैलाशी‘ ने ‘‘अ र र र र र र र र र . वोट देवा रो आयो मौको. चूको रे मति..25 नवम्बर घराऊ बाने निकालजो रे सभी‘‘ गीत की रचना की है। शर्मा ने बताया कि इस गीत का गायन चिन्मय भट्ट के द्वारा किया गया है। गीत को दीपावली मेले में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान लांच किया गया। उन्होंने बताया कि गीत का उद्देश्य आमजन तक मतदान का संदेश पहुंचकर 25 नवम्बर को उदयपुर जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है।
स्वीप सहप्रभारी ने मायड़ भाषा में लिखा मतदाता जागरूकता गीत
