200 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरीत

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मींरा की ओर से भादवीगुड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 200 विद्यार्थियों को स्वेटरवितरीत किये गये।
क्लब अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि इस अवसर पर अर्चना व्यास,प्रियंका कोठारी,रूबी अग्रवाल,अभिनव सेन,विद्यालय प्रिंसिपल गिरीश,अध्यापक सतीश सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद था।

 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 16 दिसम्बर को
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर प्रतिवर्ष की भंाति इस वर्ष भी केन्द्रीय अंधता निवारण राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से डॉ. कोठारी आई हॉस्पीटल द्वारा 16 दिसम्बर शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र  चिकित्सा शिविर तेरापंथ सभा भवन, नाईयों की तलाई में आयोजित किया जायेगा।
क्लब अध्यक्ष रोटे. गिरीश मेहता ने बताया कि रोटे.डॉ. अनिल कोठारी, डॉ. कार्तिकेय कोठारी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस शिविर में जरूरतमंद रोगियों के मोतियाबिन्द के ऑपरेशन कर निःशुल्क लैंस लगाये जायेंगे। शिविर में ठहरने, दवाईयों व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!