स्वच्छता ही सेवा अभियानः राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय षिविर में शिविरार्थियों ने किया गौ शाला के आस पास सफाई का कार्य

फतहनगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय षिविर के दौरान श्री महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा शनिवार को रेली एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाकर सेवा कार्य को किया गया। इस सत्र का प्रथम एक दिवसीय शिविर के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने रेली का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त एवं कचरा मुक्त परिसर बनाने के लिये स्वयंसेवकों को शपथ दिलायी। द्वितीय चरण में सभी स्वयंसेवक महाविद्यालय परिसर से स्वच्छता का नारा लगाते हुए श्री कृष्ण महावीर गौ शाला पहुंचे जहां एन.एस.एस. प्रभारी डाॅ.शारदा जोशी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने गौ शाला एवं आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई कर सभी प्लास्टिक थैलियाँ एवं प्लास्टिक अवशेष इकट्ठा किया जिसमें स्वयं सेवकों ने दो किलो से भी अधिक प्लास्टिक थैलियों के अवशेष इकट्ठा किये। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वयं सेवकों को गांँव गाँव में स्वच्छता का संदेश देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य रेखा मेहता, राहुल मेनारिया, महेश जाट, कैलाशचन्द्र सेन, युगल किशोर शर्मा, राकेश व्यास, अमनाराम जयपाल, मानसी मण्डोवरा,रमेश वैरागी, भैरू भील ने भी गौशाला में सेवा कार्य किया। शिविर सत्र के अन्त में गौशाला कर्मचारियों ने महाविद्यालय के स्वयं सेवकों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का सेवाकार्य के लिए धन्यवाद दिया।

राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) की 10 उपशाखाओं के चुनाव कल,चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक किए नियुक्त
फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) की उदयपुर जिले की 10 उपशाखाओं के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को होगी। संघ के जिला निर्वाचन अधिकारी रमेशचन्द्र पुरोहित ने इसके लिए कार्यक्रम जारी करते हुए चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। तय कार्यक्रमानुसार भीण्डर उप शाखा का चुनाव महात्मा गांधी विद्यालय चांदपोल में होगा जहां के लिए अर्जुनसिंह चुण्डावत चुनाव अधिकारी एवं अर्जुनसिंह झाला पर्यवेक्षक होंगे। उदयपुर नगर अ के चुनाव महात्मा गांधी विद्यालय धानमण्डी में चुनाव अधिकारी दिनेश कच्छी एवं पर्यवेक्षक वगतलाल शर्मा के निर्देशन में होंगे। इसी प्रकार से गिर्वा उपशाखा के चुनाव सेक्टर 4 में संघ के निर्माणाधीन भवन में चुनाव अधिकारी हरिप्रसाद चैबीसा एवं पर्यवेक्षक मंगल कुमार जैन के सानिध्य में सम्पन्न किए जाऐंगे। झाड़ौल उपशाखा के चुनाव बड़लीवाली स्कूल में चुनाव अधिकारी डाॅ.हेमन्त मेनारिया एवं पर्यवेक्षक पुष्पेन्द्रसिंह झाला के सानिध्य में किए जाऐंगे। फलासिया उपशाखा के लिए लो.मा.तिलक उ.मा.वि.में चुनाव अधिकारी गुलाब सोनी एवं पर्यवेक्षक पुष्पेन्द्र कुमार जोंशी के सानिध्य में निर्वाचन प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। कोटड़ा उपशाखा का चुनाव मालवा का चैराहा पर भीमसिंह राव चुनाव अधिकारी एवं राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत के पर्यवेक्षीय निर्देशन में होना है। सायरा उपशाखा चुनाव के लिए हनुमान चैक पर अजयसिंह झाला को चुनाव अधिकारी एवं शिवशंकर पालीवाल को पर्यवेक्षक लगाया गया है। ऋषभदेव उपशाखा चुनाव के लिए विद्यानिकेतन विद्यालय में चुनाव अधिकारी संजय गहलोत एवं पर्यवेक्षक के रूप में योगेश कुमार जैन को लगाया गया है। खेरवाड़ा के लिए विद्यानिकेतन विद्यालय में दिलीप त्रिपाठी को चुनाव अधिकारी एवं शैलेष कोठारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। नया गांव उप शाखा के लिए विद्या निकेतन विद्यालय में शंकरलाल जाट चुनाव अधिकारी एवं सुधीर कुमार शर्मा पर्यवेक्षक रहेंगे।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!