ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर सम्पन्न

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में 7 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का प्रारंभ उत्साहित प्रतिभागियों के संगीतमय स्वागत से हुआ, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा जोस ने सभी उत्साहित प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और एक आनंद से भरपूर रचनात्मक और क्रियात्मक शिविर के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी।
शिविर के अंतर्गत बच्चों की विभिन्न रुचियों  के अनुसार वैदिक गणित के आकर्षक सूत्रो , जादुई विज्ञान के मनोरम प्रदर्शन , आग से रहित खाना पकाने की कला , शिल्प , संगीत , नृत्य , मेहंदी , बास्केटबॉल , नेटबॉल , भाला फेक , गोला फेक , बैडमिंटन , स्केटिंग और व्यक्तित्व विकास से संबंधित रचनात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों के मूलभूत कौशल का ज्ञान प्रशिक्षित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से प्राप्त किया। शिविर के अंतिम दिन लगभग 200 छात्रों ने अपने द्वारा सात दिवसीय  शिविर में सीखें कार्यों का उत्कृष्ट कलाओं के साथ समापन समारोह में प्रदर्शन किया , जिसकी वहां उपस्थित सभी  दर्शकों द्वारा सराहना की गई।
शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके धैर्य , लगन और सीखने की इच्छा की प्रधानाचार्या द्वारा प्रशंसा की गई एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से शिविर का समापन हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!