सन कॉलेज की मेजबानी में 9 से होगा सुखाड़िया विवि की अन्तर महाविद्यालय शतरंज पुरुष/महिला प्रतियोगिता-2023 का आयोजन

उदयपुर। रीको इण्डस्ट्रीयल एरीया स्थित मोहनलाल सुखाडिया विवि विश्वविद्यालय से संबद्ध सन कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेन्ट एंड साईन्स (ैब्डै), इस वर्ष सुविवि के अंतर महाविद्यालय  खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत होने वाले टूर्नामेण्टस में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 9 व 10 अक्टूबर 2023 को अपने सिटी केम्पस मे आयोजित करेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति धुप्पड ने बताया  कि ,यह पहला अवसर है जब सन कॉलेज द्वारा सुविवि की अन्तर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सुविवि से सबद्ध समस्त महाविद्यालय के चयनित प्रतिभागी भाग लेगें।
सन कॉलेज की खेल प्रभारी डॉ. शुभा सुराणा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के इच्छुक महाविद्यालयों की टीम प्रविष्टि विधिवत 6 अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगी। 9 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों के टीम मैनेजर्स की मीटिंग आयोजित होगी,जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य  करेंगी। खेल आयोजन के बारंे में विचार विमर्श तथा ड्रॉ के पश्चात, प्रतियोगिता की शुरुआत 10 बजे की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को निदेशक-अरुण मांडोत ,सन कालेज द्वारा अग्रिम शुभकामनाओं प्रेषित की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!