उपनिरीक्षक-प्लाटुन कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025

उदयपुर में 105 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा
पहले दिन दो पारियों में 54.79 प्रतिशत रही उपस्थिति
उदयपुर, 5 अप्रैल। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर आयोजित उपनिरीक्षक – प्लाटुन कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा- 2025 रविवार को उदयपुर जिले के 105 केंद्रों पर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन दो पारियों में कुल 54.79 प्रतिशत उपस्थिति रही। सोमवार को भी दो पारियों में परीक्षा होगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एवं परीक्षा समन्वयक दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा की पहली पारी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हुई। इसमें 105 परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत 33 हजार 157 अभ्यर्थियों में से 18 हजार 223 ने परीक्षा दी। पहली पारी में 14 हजार 934 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक रही। इसमें कुल 33157 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 18 हजार 125 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पारी में 15 हजार 32 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पारियों में मिलाकर कुल 54.79 प्रतिशत उपस्थित दर्ज की गई। श्री राठौड़ ने बताया कि सोमवार को भी जिले के 105 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!