विद्यार्थियों को उनके श्रेष्ठ मॉडल एवं श्रेष्ठ स्टॉलों को किया सम्मानित

तीन दिवसीय उज्जवल राजस्थान प्रदर्शनी सम्पन्न
उदयपुर। भारत सरकार की ओर से होटल इंदर रेजीडेंसी में आयोजित की गई तीन दिवसीय उज्ज्वल राजस्थान आत्मनिर्भर भारत 2023 प्रदर्शनी का शुक्रवार शाम को भव्य सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ।
प्रदर्शनी संयोजक नीतू पाल एवं वनीष गुप्ता ने बताया कि समापन अवसर पर जितने भी प्रतिभागी की प्रदर्शनी में आए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिन स्कूली विद्यार्थियों के मॉडल टाप पर रहें उन्हें भी विशेष पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की। समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि उदयपुर में आयोजित की गई प्रदर्शनी को उदयपुरवासियों खासकर युवाओं किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी साबि तहोगी। उन्होंने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है और विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में नए-नए अविष्कार हो रहे हैं। युवाओं और आमजन को उनके साथ जुड़ना और इनकी जानकारी लेना बहुत आवश्यक है। खासकर विद्यार्थियों को विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में जो नए परिवर्तन हो रहे हैं प्रदर्शनी के माध्यम से उनके लिए एक ही छत के नीचे सारी जानकारी मिलना भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी रहेगी।
गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन के साथ खासकर विद्यार्थियों और किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ना था जिसमें हम सफल हुए हैं। किसानों, विद्यार्थियों और आमजन के लिए सरकारी स्तर पर कई तरह के कार्य किए जाते हैं, कई सारी सुविधाएं एवं सहायता प्रदान की जाती रही है लेकिन आमजन को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से वह इन योजनाओं और सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं उठा पाते हैं। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे भारत सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न डिपार्टमेंट एवं कई औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि यहां उपस्थित हुए और आने वाले आमजन को सरकारी योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही बच्चों में किसानों में आमजन में कोई भी योजनाओं संबंधी जिज्ञासा थी या कोई सवाल थे उनका भी पूर्ण समाधान किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मुख्य रूप से इसरो, डीआरडीओ, हैंडीक्राफ्टस, एमआरसीआर, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, केंद्रीय भेड़ एवं ऊन संस्थान स्पोर्ट्स बोर्ड, आशा महिला मिल्क और हुडको जैसे संस्थानों और उद्योगों की स्टाल्स लगी। यहां पर बच्चों, विद्यार्थीयों व आमजन एवं किसानों को काफी प्रभावित किया। यहां की सबसे बड़ी बात यह रही किसानों, बच्चों एवं विद्यार्थियों को जो जानकारियां जुटाने के लिए अलग-अलग शहरों के अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है वह जानकारियां उन्हें एक ही छत के नीचे कुशल एवं प्रशिक्षित इंजीनियरों एवं अफसरों से मिली जो कि उनके जीवन में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहर से जितने भी प्रतिभागी शामिल हुए उन सभी ने प्रदर्शनी एवं उदयपुर शहर एवं यहां के निवासियों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसके समय सुनाते हैं वरना उदयपुर जैसे शहर में प्रदर्शनी लगाना अपने आप में अच्छा अनुभव है। वह चाहेंगे कि अगले साल फिर से यहां पर प्रदर्शनी लगाएं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!