जेएसपीएल में नवकार और युवा फ़ोरम की दमदार जीत

उदयपुर.जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़- मारवाड़ रीजन के तत्वाधान में जेएसजी सुप्रीम द्वारा लक्ष्मी लाल चंडालिया की स्मृति में फील्ड क्लब मैदान पर चल रही जेएसजी प्रीमियर लीग का आनंद लेने देर रात्रि तक दर्शक जुटे रहें। जेएसपीएल में नवकार और युवा फ़ोरम ने दमदार जीत दर्ज की। नितुल चंडालिया ने बताया कि जेएसजी कल्पतरु बनाम जेएसजी जॉय मुकाबले में जॉय विजेता रही। मैन ऑफ़ द मैच योगेश रहे। जेएसजी युवा फ़ोरम लेकसिटी बनाम जेएसजी यूनिक वारियर्स के मुकाबले में युवा फ़ोरम विजेता रहा। मैन ऑफ़ द मैच लक्ष्य पोरवाल रहे।
 अतुल चंडालिया ने बताया कि जेएसजी प्रताप बनाम जेएसजी अनंता के मैच में अनंता ने जीत दर्ज की। मैन ऑफ़ द मैच विशाल मेहता रहे। जेएसजी नवकार बनाम  जेएसजी लेकसिटी के मैच में नवकार ने दमदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ़ द मैच मयंक जैन ने 23 बॉल में 68 रन बनाए। जेएसजी भामाशाह और जेएसजी स्वास्तिक के मुकाबले में जेएसजी स्वास्तिक विजेता रहा। मैन ऑफ़ द मैच दीपक लोढ़ा रहे। टूर्नामेंट के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,आरसी मेहता,जेएसजी मेवाड़ रीजन के वाइस प्रेसिडेंट आरएल जोधवत,हिमांशु चौधरी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!