आरएएस में छठी रेंक लाने वाली आकांशा दुबे का आदिनाथ विद्यालय ने किया
उदयपुर। आरएएस 2021 में राज्य में छठा स्थान प्राप्त करने वाली आकांशा दुबे को उनकी भव्य उपलब्धि पर आदिनाथ सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 11 द्वारा सम्मानित किया गया । प्राचार्यों डॉ ऋतु भटनागर ने बताया कि उनकी स्कूलिंग आदिनाथ विद्यालय से हुई थी और वो बचपन से ही अनुशासित और शिक्षा के प्रति समर्पित विद्यार्थी थी ।विषम परिस्थितियों के बावजूद भी उनके कदम कभी नही डगमगाए । आज इस मुकाम पर पहुँच कर अपने विद्यालय अपने परिवार का नाम रोशन किया है। डा एच एस कंठालिया, चंदू कंठालिया ,डॉ ऋतु भटनागर एवं समस्त स्टाफ ने उपरना पगड़ी शॉल एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया आकांशा ने सभी बच्चों को अपने जीवन के लक्ष्य को तय करने के लिए समझाया एवं उसके लिए पूरी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि शादी त्योहार समारोह तो रोज आएंगे परंतु यह पढ़ाई करने के मौके बार-बार नहीं मिलेंगे। बच्चों को समझाया कि वे अपने शिक्षकों की बात को हमेशा ध्यान से सुनें और अपने जीवन में अमल करें क्योंकि उनकी सफलता का भी यही राज है। साथ ही उन्होंने अपने पूरे जीवन के बारे में बताया और नकारात्मकता से दूर रहने को कहा।
नकारात्मकता से दूर रहें, शिक्षकों की बातों पर अमल करें: आकांक्षा
